बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बनाई थी प्लानिंग

ग्वालियर से फोन पर कनेक्ट होकर बता रही थी जेवरात रखे होने की जानकारी
भोपाल। भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने ओम नगर हलालपुरा में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर से दो करोड़ रुपए के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात की मास्टरमाइंड आनंद की भतीजी डॉली पाराशर निकली है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
अंकित ने कॉन्ट्रैक्टर दोस्त रवि विश्वकर्मा को प्लानिंग में शामिल किया। रवि ने साथी अंकित तिवारी, देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। यह घटना 29 सितंबर 2025 की है, जिसकी एफआईआर आनंद के पड़ोस में रहने वाले कमल शोभानी ने दर्ज कराई थी। वारदात के दिन आनंद की बेटी की ग्वालियर में रिंग सेरेमनी थी, इसी में शामिल होने पूरा परिवार गया था। डॉली भी वहीं थी और फोन पर कहां, क्या रखा है? इस बात की जानकारी आरोपियों तक पहुंचा रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पीडीएसटीएन डॉटा एनालाइज और मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर मामले का खुलासा सोमवार की दोपहर किया है। डॉली, रवि और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अजय शाक्य और अंकित तिवारी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के 1250 ग्राम सोने के जेवरात सहित चार मोबाइल फोन और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। करीब 50 लाख रुपए के जेवरात फरार आरोपियों के पास हैं। वारदात के बाद सभी ने जेवरात आपस में बांट लिए थे। शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने किया शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ के सोने के जेवरात बरामद किये है। टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार बीती 29 सिंतबर 2025 को इलाके के ओम नगर हलालपुरा में रहने वाली कमल शोभानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की
अज्ञात आरोपी उनके चोर पडोस मे रहने वाले आनन्द पराशर शहर से बाहर थे, इस बीच उनके सूने मकान का ताला तोडकर घर मे रखी ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया है। बाद में आनन्द पाराशर ने पुलिस को बताया की आरोपी घर से परिवार की महिलाओ के सोने के कीमती जेवरात लेकर गये है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश करते हुए घटना स्थल के आासपास मौजूद फोन नंबरो का डाटा जुटाया साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। दोनो बिंदुओ के आधार पर की गई पड़ताल में पुलिस के हाथ कुछ संदेहियो के फोन नंबर हाथ लगे। इन नंबरो के आधार पर पुलिस ने उन्हें इस्तेमाल करने वालो की पहचान जुटाकर एक युवक सहित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें चोरी की वारदात का खुलासा हो गया। अधिकारियो ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि विश्वकर्मा उर्फ निक्की पिता आत्माराम विश्वकर्मा (30) निवासी सुभाष नगर के रुप हुई उसके पास से 1 करोड 30 लाख और महिला के पास से करीब 20 लाख के गहने सहित दो मोबाईल जप्त किये गये है। मामले में तीन आरोपी फरार है, जिनमें देवू उर्फ देवाशीष शर्मा पिता विजय शर्मा निवासी सप्त ज्ञान नगर छोला फिलहाल भोपाल सेट्रंल जेल मे बंद है। अन्य दो आरोपियो के नाम अंकित तिवारी पिता रघुवीर तिवारी (24) मूल निवासी मकरोनिया सागर हाल पता सुभाष नगर भोपाल और अज्जू उर्फ अजय शाक्य मूल निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल पता सुभाष नगर फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
