
लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम बघोली में की कार्यवाही
बालाघाट। वन विभाग के उडऩदस्ता दल ने मुखबिर की सूचना पर लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम बघोली निवासी खिलेश पिता शिवलाल यादव के घर दबिश दी। खिलेश की पत्नी को वारंट तामीली कराकर घर की तलाशी ली गई। इस कार्यवाही के दौरान 38 नग सागौन एवं अन्य प्रजाति के चिरान व ले (0.341 घनमीटर) बरामद किया गया। विभागीय कार्यवाही कर बीटगार्ड टेकाड़ी द्वारा प्राथमिक वन अपराध प्रतिवेदन क्रमांक 16034/25 पंजीबद्ध किया गया। वहीं अग्रिम कार्यवाही के लिए चिरान एवं ले बीटगार्ड टेकाड़ी के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार उडऩदस्ता वनवृत्त बालाघाट प्रभारी अजय चौरे कार्यवाहक उपवनक्षेत्रपाल के मार्गदर्शन में राजेन्द्र कुमार मड़ामे कार्यवाहक उपवनक्षेत्रपाल, राकेश सनोडिय़ा कार्यवाहक वनपाल, नरेंद्र कुमार शेन्डे, तिलक सिंह राहंगडाले, सौरभ यादव, देवेन्द्र उके वनरक्षक, शंभूलाल यादव वाहनचालक, पुरुषोत्तम सोनवंशी कार्यवाहक उपवनक्षेत्रपाल और लालबर्रा (सामान्य) वन परिक्षेत्र के स्थानीय अमला द्वारा 6 अक्टूबर को को संयुक्त रूप से सर्च वारंट क्रमांक 845 के तहत लालबर्रा (सामान्य) वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघोली में दबिश दी गई थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में चिरान और लठ्ठे जब्त किए गए है।
