Spread the love

आंगनबाड़ी सहायिका की जॉइनिंग लेटर के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जबलपुर। छिंदवाड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयनित हुई एक उम्मीदवार से रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। परियोजना अधिकारी और उसकी महिला साथियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये की रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का है। आवेदिका पूजा उइके ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसे आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित होने और जॉइनिंग लेटर मिलने के बाद अधिकारी और सुपरवाइजर इनाम के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
20 हजार लेते ही पकड़ी गई सुपरवाइजर……………
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त दल ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
अधिकारियों पर लगे आरोप…………
जांच में यह सामने आया कि परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी, लक्ष्मी पंडोले तथा बिंदु माहौर ने मिलकर आवेदिका से कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी। अब सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2), 12 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह हुये ट्रैप………….
आरोपियों में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल, पदस्थ कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा, महिला सुपरवाइजर आरती आम्रवंशी, कार्यालय परियोजना अधिकारी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा, महिला सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोले उम्र 43 वर्ष, कार्यालय परियोजना अधिकारी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा तथा महिला सुपरवाइजर बिंदु माहौर उम्र 52 वर्ष, कार्यालय परियोजना अधिकारी जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा शामिल हैं। कार्रवाई को अंजाम देने वाली लोकायुक्त टीम में निरीक्षक उमा कुशवाहा (दल प्रभारी), निरीक्षक शशि मुस्कुले और निरीक्षक जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *