Spread the love

जबलपुर। मप्र हाई कोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस सुरेश कुमार फेरबदल के निर्देश पर मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कटनी के जिला जज धरमिंदर सिंह को मप्र हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है, वहीं मौजूदा रजिस्ट्रार जनरल मनोज कुमार श्रीवास्तव को भोपाल में प्रधान न्यायाधीश पदस्थ किया गया है। रजिस्ट्रार प्रशासन दीपक बंसल को भी जिला एवं सत्र न्यायधीश भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विंध्याचल स्थित विधि विभाग में एडिशनल सेक्रेट्री हर्ष सिंह बहरावत की सेवाएं सरकार से वापस लेते हुए उन्हें जबलपुर में हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार प्रशासन नियुक्त किया है। खंडवा में पदस्थ डीजे नीरज मालवीय को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ओएसडी नियुक्त किया गया है। डीजे जबलपुर अजय पंदाम को रजिस्ट्रार (इंस्पेक्शन) हाई कोर्ट जबलपुर का जिम्मा दिया गया है। पवन कुमार शर्मा, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश, अशोक नगर को डीजे (इंस्पेक्शन) हाई कोर्ट इंदौर जोन बनाया गया है। राजेश गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बैढ़न को डीजे उज्जैन, राजाराम भारतीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पन्ना बनाया गया है। विवेक गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश उज्जैन बनाया गया है।

प्रकाश चंद्र विशेष न्यायाधीश पन्ना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक नगर बनाया गया है। संगीता मदान, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय इंदौर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना बनाया गया है। अमिताभ मिश्रा, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश भोपाल को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कटनी बनाया गया है। इसी तरह विजय सिंह अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर और आशीष कुमार मिश्रा प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (परीक्षा) जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय ग्वालियर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *