Spread the love

अग्नि दुर्घटना में फर्नीचर, खाद्य सामग्री, टीव्ही जलकर खाक

जबलपुर। अधारताल चौराहे पर स्थित एक होटल में गुरुवार की सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस दौरान क्षेत्र में दुकानदार और राहगीर कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के अमले ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद होटल संचालक और आस-पास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
नगर निगम दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया स्वीट्स एंड बेकर्स में सुबह 8.30 बजे गैस सिलेण्डर लीक होने से आग लग गई| बताया जा रहा है कि रसोई के हिस्से में फैले तेल और गैस पाइपलाइन के कारण आग ने तेजी से फैलकर पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फर्नीचर, पंखा, टीव्ही और खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई| लगभग 2 से 3 लाख की अनुमानित क्षति आंकी गई हैं|
होटल के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।
हालांकि तब तक होटल में रखा सामान, फर्नीचर, फ्रिज, और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के अनुसार, आग से लगभग 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *