Spread the love

छिंदवाड़ा ! सतपुड़ा एजुकेशन सोसाइटी छिंदवाड़ा की वार्षिक आम सभा का आयोजन सतपुड़ा लॉ कॉलेज छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। उक्त आमसभा में मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष श्री भजनलाल जी चोपड़े सतपुड़ा लॉ कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री नवनीत व्यास एस आई टी सी के अध्यक्ष श्री गोविंद चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ !


समिति का वार्षिक प्रतिवेदन शासकीय अधिवक्ता एवं समिति के सचिव अजय पालीवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया । जिसमें सोसाइटी ,लॉ कॉलेज एवं एस आई टी सी की ऑडिट रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण आय व्यय का लेखा जोखा एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव आमसभा में पारित किए गए। एस आई टी सी की उपलब्धियां सचिव श्री योगेश पटेल द्वारा बताई गई। सभा में कॉलेज में अन्य पाठ्यक्रम प्रारंभ करने संबंधित चर्चा की गई।आमसभा में समिति के आजीवन सदस्यगण उपस्थित रहे।सभा का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के पूजन से हुआ । सभा का समापन स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *