
ई रिक्शा में दिया वारदात को अंजाम
इन्दौर । महिला आरक्षकों ने घेराबंदी कर चोरी करने वाली महिला गेंग की चार सदस्याओं को पकड़ उनके पास से चोरी किए 99 हजार के झुमके बरामद कर लिए। मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। और इन महिलाओं के छोर गेंग ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिला का पर्स काटकर 99 हजार के झुमके उड़ा लिए थे। एम जी रोड थाना प्रभारी विजयसिंह सिसोदिया के अनुसार मुताबिक परदेशीपुरा निवासी फरियादी वहीं से राजवाड़ा के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी इसके बाद परदेशीपुरा से ही रिक्शा में चार और महिलाएं बैठ गईं और उन्होंने बड़ी सफाई से फरियादी महिला के बैग की चेन खोल सोने के झुमके चुरा लिए। बैग की चेन खुली देख महिला को शंका होने के बाद चेक करने पर चोरी का पता लगा उसने तुरंत उसी रिक्शा चालक की मदद से थाने पहुंच घटना बताई तो तत्काल थाना महिला पुलिस बल के साथ घेराबंदी की गई और कुछ ही देर में नगर निगम चौराहा के पास संदिग्ध महिलाओं को रोककर तलाशी ली तो फरियादी के 99 हजार के झुमके बरामद हो गए। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
