Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित राजकुमार किराना स्टोर्स में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए अखरोट की जांच की गई। कार्यवाही में चरहाई बाजार स्थित राजकुमार किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। उक्त राजकुमार किराना स्टोर्स में फफूंद युक्त पैक्ड अखरोट ग्राहक को विक्रय करने की दमोह हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज हुई थी। निरीक्षण के दौरान परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित कंपनी पैक्ड मुमताज़ ब्रांड अखरोट के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह जिले के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी कोई भी शिकायत है तो वे दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812 – 350300 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *