Spread the love

विस्फोट की दुर्घटना, 1 कर्मचारी झुलसा
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के एफ-9 सेक्शन में मंगलवार की सुबह-सुबह डेटोनेटर विस्फोट होने से एक कर्मी घायल हो गया| घायल को पहले आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया| कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से कर्मचारी नेताओं और श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त हैं| प्रबंधन द्वारा काम का अत्यधिक दबाव बनाने और सुरक्षा की अनदेखी करने से इस तरह के हादसे आए दिन हो रहे है|
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ओएफके के एफ 9 सेक्शन में प्रतिमेश ठाकुर नामक कर्मी मल्टीमोल्ड हैंड ग्रेनेड के डेटोनेटर को तैयार कर रहा था। इसे दौरान डेटोनेटर में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। घटना सुबह 9.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने देखा कि प्रतिमेश ठाकुर के लेफ्ट हेंड से काफी खून बह रहा है।
डेटोनेटर ब्लास्ट में उसके हाथ की एक अंगुली भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थिति को भांपते हुए तत्काल ही घायल को ओएफके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विस्फोट उस दौरान हुआ जब कर्मचारी मल्टीमोल्ड हैंड ग्रेनेड के उत्पादन से जुडे काम में लगा हुआ था। तेज आवाज के साथ हुए धमाके से निर्माणी का कैंपस गूंज उठा।
अभी घायल कर्मचारी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 31 अक्टूबर को ए -1 सेक्शन में प्रेस मशीन में काम करते समय सुभाष आलम नामक कर्मी का अंगूली कट गई थी। उक्त घटना को लेकर बोर्ड ऑफ इंक्वारी बैठाई गई है। अभी इसकी जांच भी पूरी नहीं हो पाई थी कि एक ओर घटना सामने आ गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *