करणी सेना कार्यकर्ताओं ने इरफान अली नामक एक लिस्टेड बदमाश को पकड़ा

इन्दौर। हिन्दू नाम रखकर अभी तक तो विधर्मियों द्वारा लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों को अंजाम दिया जा रहा था। परन्तु अब लव जिहाद, दुष्कर्म और धर्मांतरण के साथ ब्लेकमेंलिग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाने के लिए पंजाबी नाम ही रख लिया। पीड़िता युवती से मिली जानकारी के बाद करणी सेना कार्यकर्ताओं ने कल रात इरफान अली नामक एक लिस्टेड बदमाश को पकड़ा उसने खुद का हैप्पी पंजाबी नाम बता युवती से परिचय किया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया यही नहीं इरफान अली ने उसका इस्तेमाल ड्रग तस्करी के लिए भी किया। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां पहुंच कर पीड़िता युवती ने इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी पर रेप करने, अपने दोस्त से रेप कराने, मवेशी का मीट खिलाने और धर्म परिवर्तन को मजबूर करने और ब्लैकमेल करने के साथ ही क्लब और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने के आरोप लगाते शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने अपनी दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2023 में वह जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान इरफान उसके संपर्क में आया। उसने फर्जी नाम से दोस्ती की। वह उससे 21 मॉल के पीछे मिला था। एक दिन उसने होटल में मिलने बुलाया और सिगरेट पीने को दी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तो वह उसे हॉलिडे होटल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए और इसके बाद वह वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
हैप्पी ने उसे ब्लैकमेल करते दोस्त जावेद और मोमिन से भी उसका रेप कराया
पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि हैप्पी ने उसे ब्लैकमेल करते दोस्त जावेद और मोमिन से भी उसका रेप कराया। इसके बाद मोमिन ने अपनी बहन के यहां उसे रखा जहां उसके कई अन्य दोस्त भी आते थे। उसने ड्रग तस्कर बॉब से मिलवाया और ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इरफान उसे अपने घर देवास भी लेकर गया था। वहां मवेशी का मीट खाने को भी मजबूर किया और वहीं कई बार उसे सिगरेट से दागा और रेप किया। इन सबके साथ ही आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाता रहा। मामले की जानकारी जब करणी सेना कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इरफान की लोकेशन निकालीं और उसे बायपास के नजदीक से पकड़ा। पकड़े जाने पर पहले तो इरफान विवाद करने लगा परन्तु कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर थाने पहुंचा दिया जहां पीड़िता युवती भी थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने इरफान अली के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूछताछ कर उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि इरफान अली देवास का लिस्टेड बदमाश है उसको देवास से जिलाबदर भी किया गया था।
