Spread the love

हटा। कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए हटा मुख्यालय के समीपस्थ सुनार नदी के तट पर बसे ग्राम पांजी हरदुआ स्कूल में धन लक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर आनंद सिंह द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को विधायक उमादेवी खटीक के मुख्य आतिथ्य में अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन के साथ वृक्षारोपण किया गया इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया इसके उपरांत पांजी एवं हरदुआ स्कूल में अध्यनरत 160 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किये। बच्चे रंग बिरंगे गर्म कपड़े पाकर खुश हो गए। इसके उपरांत स्कूल प्रांगण व ग्राम में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान धनलक्ष्मी कंपनी के जनरल मैनेजर आनंद सिंह चौहान ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब हम स्कूल में बच्चों को गर्म स्वेटर दे रहे थे कुछ समय बच्चों की आंखों में वह तृप्त खुशी थी जिसे शब्दों में नहीं बताई जा सकती। चौहान ने कहा कि अमीर वह नहीं है जो महंगे कपड़े पहनकर और अपने ऊपर लाखों खर्च करके खुद को बडा बताता है वास्तविक अमीरी वह है जो दूसरों के दुख को समझे और सुरक्षित बनाकर राहत दे। इस सेवा कार्य के दौरान कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, टीआई सुधीर कुमार बेगी, सरपंच मीना रानी दीपचंद राय, रहमान खान, महेश राय, जगदीश लुहार सहित ग्राम वासियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों का सहयोग किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *