Spread the love

अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की

दमोह। थाना कुम्हारी का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा थाना कुम्हारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना भवन, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं स्टाफ को अपराध नियंत्रण, पीड़ित उन्मुख पुलिसिंग और जनता से बेहतर संवाद हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डायल 112 व्यवस्था का अवलोकन पुलिस अधीक्षक ने मौके पर डायल 112 वाहनों एवं रिस्पॉन्स सिस्टम का भी जायज़ा लिया और त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों की तत्परता की जाँच की। अधिकारियों और स्टाफ को निर्देशित किया गया कि किसी भी आपातकालीन कॉल पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुँचकर नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, तथा प्राप्त शिकायतों का संपूर्ण व पारदर्शी निराकरण किया जाए।

दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए

1000 LIVES अभियान के तहत हेलमेट वितरण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान “1000 LIVES” सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हेलमेट को जीवन रक्षक आदत के रूप में बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों एवं मौतों की संख्या को कम करना है। सड़क सुरक्षा संबंधी अपील पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट, सीट बेल्ट एवं गति सीमा जैसे नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि दमोह पुलिस द्वारा चलाया जा रहा 1000 LIVES अभियान जनसहयोग के साथ एक व्यापक सड़क सुरक्षा आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है, जिसमें प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *