
दमोह। जिले में सामाजिक/सांस्कृतिक/रचनात्मक कार्यों में सक्रिय युवक क्रांति संगठन के संयोजक सुधीर विद्यार्थी,अध्यक्ष दिनेश प्यासी महासचिव मनोज जैन पत्रकार के द्वारा संगठन की महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमति अंतिम सराफ,एवं महासचिव श्रीमति रेखा सिंघई को मनोनीत किया गया है।

उक्त नियुक्ति पश्चात अध्यक्ष अंतिम सराफ द्वारा शीघ्र कार्यकारिणी गठन की जानकारी देते हुए बताया गया। कि संगठन द्वारा ब्लड डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जा रहा है इस संदर्भ में महिला शाखा द्वारा शीघ्र ही एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान-महादान की भावना को लेकर एक वृहत शिविर का भी आयोजन किया जायेगा ।
