
तेंदूखेड़ा । पुलिस के द्वारा दो चोरों को पकड़कर चोरी की गई राशि को जप्त किया साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। ज्ञात हो कि शनिवार को देवेन्द्र पिता मुलामचंद सिंघई 62 निवासी वार्ड क्र. 08 तेन्दूखेड़ा ने पुलिस थाना में आवेदन देकर बताया कि 23 दिसंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की ड्राज में रखे बिक्री के पैसों को चोरी कर लिया हैं। थाना तेंदूखेडा में अपराध क्र. 528@25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का कायम किया गया।
चोरी के प्रकरण के दो आरोपी अरविंद पिता रज्जू सींग लोधी 18 निवासी ग्राम जामुनखेड़ा, राजा पिता कोमल सींग प्रधान 19 निवासी ग्राम जामुनखेड़ा को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी से चोरी किए गए 5 हजार 100 रुपए को जप्त कर न्यायालय पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदूखेडा निरीक्षक रावेन्द्र सिंह बागरी, सउनि गजराज सिंह, प्रआर बृजेश तिवारी, सालिम खान, रविचंद्र सेन, आर. नीरज, विशाल, शैलेन्द्र, रणधीर, राममिलन का विशेष योगदान रहा।
