9 दिन बाद माता को भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई


हटा/ आज दशमी तिथि पर पूरा देश दशहरा मना रहा है. शक्ति के इस त्योहार पर पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा है. नगर में विराजमान मां की सेवा में समितियों द्वारा 9 दिनों तक मां की आराधना में डुबे रहे! मां को विसर्जन करने के पहले मां के दरबार में समिति द्वारा हवन पूजन कर एवं कन्या भोज विशाल भंडारा किया गया इसी के उपरांत दसवे दिन मां दुर्गा को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया,
समितियां द्वारा बड़े वाहनो को सुंदर रूप देकर वाहन पर मां अंबे को नगर के मुख्य मुख्य चौराहा से घुमाया गया जिसके साथ डीजे एवं ढोल नगाड़ो के साथ मां के भक्त उछल कूद कर नाचते गाते नगर भ्रमण के लिए निकले,
रावण को जब भगवान राम अग्नि बाण छोड़ेंगे और बुराई जलकर राख हो जाएगी!
लेकिन आज मां की विदाई का भी दिन है. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद दशमी तिथि और इसी दिन मूर्ति के विसर्जन की भी परंपरा है
मां को नगर घूमते हुए सरिता सुनार नदी पर पहुंचे
जहां सभी भक्तों ने मां की महा आरती कर मां से परिवार एवं संसार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर मां से आशीर्वाद प्राप्त करते नम आंखों से मां दुर्गा को जल विहार किया जल विहार होते ही मां के पंडा एवं नौ दिनों तक सेवा भाव से लगे भक्तों के आंसू छलकते रहे तो वही हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ नगर के विसर्जन स्थलों पर निगरानी रही तो वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र खरे के साथ के साथ अमला स्टाफ छपे छपे पर तैनात रहा।
