Spread the love

दमोह : हस्ताक्षर अभियान के साथ स्वच्छता अभियान आम नागरिकों को अपने शहर को स्वच्छ, हरित और कचरा मुक्त रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी तरीका है, इसमे स्वच्छता की शपथ लेने, प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर करने और जमीनी स्तर पर सफाई के साथ-साथ जागरुकता फ़ैलाकर जन भागीदारी को बढ़ावा दिया जाता है, टीम उम्मीद ने अपने 18वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक नई पहल की शुरूआत की। जिसमें बेलाताल पार्क परिसर में स्वच्छता के साथ-साथ सुबह की सैर करने वालों से स्वच्छता के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें शहर में स्वच्छता सुन्दरता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चले इस 18 वे साप्ताहिक अभियान मे बेला ताल पार्क में सुबह 08 बजे से 10:30 बजे तक एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने आकर स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर किये और टीम उम्मीद के स्वच्छता कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उम्मीद टीम द्वारा लगातार स्वच्छता के साथ एक नई पहल की जा रही है, जो सराहनीय है मैं भी जल्दी ही इस अभियान मे शामिल रहूंगा।

नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने भी हस्ताक्षर के साथ स्वच्छता की शपथ ली और पूरे समय स्वच्छता अभियान में शामिल रहकर स्वच्छता में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद टीम लगातार स्वच्छता अभियान के साथ शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने मे प्रयासरत हैं, नगर पालिका से हमेशा टीम को पूरा सहयोग दिया जाता है, आज भी नगर पालिका कर्मियों के साथ मैं स्वयं शामिल रहकर टीम को पूरा सहयोग कर रहा हूं।  स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने कहा कि हस्ताक्षर एक विश्वास है, एक संकल्प है कि हस्ताक्षर करने वाला स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ और लोगों को भी जागरूक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *