Spread the love

,स्टेशन चौराहा पर लगाया गया रोटरी साइन बोर्ड, रोटरी क्लब दमोह के सेवाभावी कार्य निरंतर जारी

दमोह। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा अपने सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला में दमोह शहर के सौंदर्यीकरण हेतु स्टेशन चौराहा पर रोटरी क्लब साइन बोर्ड लगवाया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह की पहल पर यह सौंदर्यीकरण करवाया गया है। दमोह शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण हेतु रोटरी क्लब दमोह कृत संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह राजेंद्र सिंह,रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष इंजी0अजित जैन,पूर्व अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,हेमंत मलैया, किशन लाल हुरा,क्लब कॉर्डिनेटर संजय जैन अरिहंत,अनिल कोटवानी,राजेंद्र सेठिया,पदम इटोरिया,अनंत अग्रवाल,विजय सिंघई सहित अन्य प्रबुद्धजन की उपस्थिति रही। रोटरी क्लब दमोह द्वारा दमोह जिले के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के सेवा भावी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *