Spread the love


इन्दौर। कांग्रेस सेवादल द्वारा इन्दौर नगर निगम द्वारा शहर में नियत विज्ञापन स्थलों पर विज्ञापन एजेंसी द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स पोस्टरों के चलते नगर निगम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते तीन दिन में इन होर्डिंग्स को उतारने की चेतावनी दी गई है। मामले में बता दें कि नगर निगम द्वारा नियत होर्डिंग्स स्थलों पर विज्ञापन एजेंसी ने जोकी कंपनी के विज्ञापन लगाए है, जिसमें महिलाएं कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार कर रही है। विज्ञापन में प्रदर्शित फोटो को लेकर कांग्रेस के सेवादल संगठन ने निगम पर इंदौर में विज्ञापन के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए है। इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल के अनुसार इंदौर शहर के विभिन्न चौराहा पर इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा विज्ञापनों के लिए लगाए गए होर्डिंग पर अश्लीलता फैलाते कंपनी के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें खुले आम महिला द्वारा अश्लीलता फैलाते हुए पोस्टर दिख रहा है। यह निगम का दोहरा रवैया है, इससे साफ प्रतीत होता है कि अगर नगर पालिका निगम को राजस्व मिलता है, तो कोई भी शहर में किसी भी तरह के पोस्टर लगा सकता है, भले ही अश्लीलता फैलाते हो या किसी भी तरह की समाज में विकृति फैलाते हो। विवेक खंडेलवाल का कहना है कि मैंने निगम और महापौर से मांग की है कि यह पोस्टर तीन दिन के अंदर हटा लिए जाए, अगर नहीं हटाए जाते तो कांग्रेस सेवादल खुद यह पोस्टर हटाएगी। इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इस मामले में अपने सोशल अकाउंट एक्स पर होर्डिंग में लगे पोस्टर के फोटो वीडियो अपलोड करके लिखा है- समय अनुसार अश्लीलता को देखना क्या ये ठीक है, आज पूरे इंदौर मै चौराहे चौराहे लगे है, अश्लीलता फैलाते होर्डिंग। मर्यादा, संस्कृति की बात करने वाली पार्टी भाजपा निगम परिषद द्वारा ठेकेदार को होर्डिंग किराए पर दे कर पला झाड़ लिया जायेगा, मगर बाकी के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धर्म का झंडा उठाने वालों को ये क्यों नहीं दिखाई दे रहा ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *