
ड्यूटी के समय डॉक्टर नदारद, सुविधाओं के अभाव का आरोप
जबलपुर। महाकौशल लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा जिला हॉस्पिटल विक्टोरिया मे शासकीय ड्यूटी के समय मे डॉक्टरो के नदारद रहने एवं अस्पताल में घोर लापरवाही भ्रष्टाचार के विरोध मे महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा| एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल जबलपुर में चल रही अनियमितताओं और समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया था, परंतु अब तक इन मुद्दों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। इससे मरीज़ों को लगातार गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डयूटी के समय डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण गरीब मरीज़ों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है| शासकीय ड्यूटी समय मे निजी हॉस्पिटल या क्लिनिक या निजी कार्य मे समय देना एक अपराध हैं, ये सिर्फ आम जनता को ही नहीं बल्कि सरकार के साथ भी धोखाधड़ी की जा रही है|
सरकारी एम्बुलेंस का रखरखाव और उपलब्धता सुगम नहीं है| इससे भी मरीज़ों को परेशानी हो रही हैं| छात्र संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है| धरना प्रदर्शन में अंकुश चौधरी, मोहित प्यासी, रोहित कुरील, राहुल अगरिया, अभिरूप चंसोरिया, नितिन पटेरिया, शोभित कुणाल सेन, मोहित प्यासी, प्रदीप सेन, समीर कौल, मनीष प्रजापति, इमरान अहमद, शोएब खान, सनी पसरिया, शुभांशु सिंह, चद्र कुमार उसराठे, प्रत्यूष दत्त मिश्रा, पवन रैदास, प्रियेश शर्मा, हर्ष प्रताप सिंह, जोहेब खान, शिपू सोनकर, अनुज जिज्ञासु, सुरेंद्र शर्मा, कमलेश रेंजर, आकाश चौधरी एवं उपस्थित रहे|
