
घूमर गरवा डांडिया महारास से मां की आराधना
जबलपुर। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था प्रसंग द्वारा यहां बुधवार को विजयनगर अग्रसेन मंडपम में मातारानी की आराधना करते हुए गरबा, घूमर डांडिया का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में 176 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर महरास से मां की आराधना की| प्रसंग संस्था द्वारा यह 472वां आयोजन किया गया| आयोजन में आमंत्रित अतिथि श्रीमती माया सुशील इंदु तिवारी, श्रीमती मनीषा अशोक रोहाणी, श्रीमती कीर्ति अभिलाष पांडे, श्रीमती प्रीति दिलीप यादव, डॉ. वंदना अशोक गुप्ता, श्रीमती नीलम यतीश अग्रवाल की उपस्थिति रही| अतिथियों ने इस आयोजन को माता रानी की भक्ति और आराधना से जोड़ा साथ ही समस्त अतिथियों ने भी प्रतिभागियों के साथ मिलकर नृत्य उत्सव में अपनी सहभागिता दी।
चयनित प्रतिभागियों को समस्त विधाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नगर की अनेक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संयोजक मंडल की ओर से डॉ मंजूश्री, पूजा धगट, रितु खरे, डॉ विनीता पांडे, प्रतिभा चौबे,पायल सेलट, संगीता भट्ट, नीलू यादव का सहयोग रहा। संचालन प्रसंग के संस्थापक इंजी विनोद नयन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ मकबूल अली ने किया।
