Spread the love

हटा — हटा थाना परिसर में टीआई मनीष कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। विदाई आयोजन में उपस्थित अतिथि एवं स्टाफ द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। इस दौरान एसडीओपी प्रशांत सुमन, एएसआई रामकुमार ठाकुर, नरेंद्र तिवारी , प्रधान आरक्षक जितेंद्र, अखिलेश, कमल, विमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे। टी आई मनीष कुमार ने कहा कि हटा में पदस्थ पुलिस स्टाफ पूरी ईमानदारी और कर्तवनिष्ठ के साथ कार्य करता है जिसके चलते बड़े से बड़े मामले आसानी से हल हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *