Spread the love

दमोह । आवेदक देवकुमार जैन पिता संदीप कुमार जैन उम्र 24 साल निवासी नया बाजार नं. 2 थाना कोतवाली दमोह ने दिनाँक 12.04.26 को आवेदन दिया कि आवेदक के 397000/-रूपये जो एक काली पॉलिथिन मे रखे हुए थे जिसे मैं अपने मोटरसाईकिल पर टांगकर ब्यापारी को देने जा रहा था जो रास्ते मे कचौरा से बिन्नी स्टॉर के बीच मे गिर गये है का आवेदन थाना कोतवाली मे प्राप्त हुआ था।

आवेदन प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकके निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जिन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम ने सीसीटीव्ही कैमरे देखे एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जो मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को पैसो से भरी काली पॉलीथिन मिली है। जो मुखबिर की सूचना तस्दीक की गयी एवं उक्त व्यक्ति की तलाश की गयी जो दस्तयाब हुआ जिससे पूछताछ की गयी जिसने बताया कि उसे एक काली पॉलीथीन मे पैसे मिले है जिसकी जानकारी उक्त व्यक्ति ने अपने परिचित एवं दोस्तो को दी थी कि यदि किसी के पैसे गिरे है तो मेरे पास रखे है। पुलिस की मदद से उक्त व्यक्ति ने आवेदक देवकुमार के पैसे बापिस कर दिये जिससे दिनांक 15.04.26 को आवेदक एवं परिजन थाने पर उपस्थित आये और पुलिस को धन्यबाद दिया। दमोह थाना कोतवाली पुलिस की सक्रियता से खोए हुए पैसे मिल गये है। सराहनीय कार्य – निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, प्र.आर. अजीत दुबे, आरक्षक कृष्णकुमार लोधी, मनोज पाण्डेय, रानू राय, राजेश ठाकुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *