Spread the love

हटा। देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण 34 प्रश्नों के आधार पर मोबाइल पर एचएलओ ऐप द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण का तीन दिवसीय  प्रशिक्षण का आयोजन चार्ज अधिकारी तहसीलदार डॉ आलोक जैन, राजेंद्र खरे,सहायक चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार राजेश सोनी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ हुआ संस्थान के तीन कक्षों में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण में प्रत्येक कक्ष में 50-50 प्रति भागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें जनगणना प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । स्मार्ट कक्ष एवं नया हाल में ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणकों,पर्यवेक्षकों एवं पुराने हाल में नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में प्रगति को किस प्रकार एचएलबी आवंटित की जाएगी किस प्रकार जनगणना मकान के नंबर आवंटित करेंगे कैसे परिवारों की संख्या दर्ज करेंगे किन परिस्थितियों में मकान को आवासीय और किन परिस्थितियों में गैर आवासीय प्रदर्शित करना है,परिवारों की संख्या को विभाजित कैसे करेंगे आदि के संबंध में प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

अपने प्रतिदिन सर्वे किए गए डाटा को सिंक करने के उपरांत कैसे पर्यवेक्षक की आईडी पर प्रेषित करेंगे और पर्यवेक्षक कैसे उसकी जांच कर चार्ज अधिकारी को भेजेंगे के संबंध में सभी को अवगत करवाया जा रहा है। सामान्य परिवार,संस्थागत परिवार और बेघर परिवारों की प्रविष्टियां कैसे होगी जनगणना में पूछे जाने वाले वाले प्रश्नों के उत्तर किस प्रकार अंकित किए जाएंगे आदि पर उत्पन्न हो रही जिज्ञासाओं का सम मास्टर ट्रेनर माधव पटेल विजय बहादुर सिंह दिनेश प्यासी लक्ष्मीकांत डिंम्हा राधेश्याम यादव एवं मदन तंतुवाय द्वारा किया जा रहा है तीन दिन चल रहे प्रशिक्षण में सभी पर्यवेक्षकों एवं पर्यवेक्षकों को मोबाइल ऐप पर प्रदर्शन करके सभी बिंदुओं से अवगत करवाया जा रहा है । प्रशिक्षण में नगरपालिका से जनगणना लिपिक अंकित निरंजन,ऑपरेटर धर्मेंद्र साहू ग्रामीण से कानूनगो राजाराम गोस्वामी, जनगणना लिपिक आशीष सेन ऑपरेटर अरुण गर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *