Spread the love

इन्दौर। मार्निंग वॉक के दौरान महिला के साथ एटीएम कार्ड छीनकर हुई नब्बे हजार की लूट की घटना की रिपोर्ट के बाद हरकत में आई पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम स्वैपर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न बैंकों के 57 एटीएम कार्ड व 25 हजार रुपये जब्त किए हैं। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम के पास खड़े हो जाते थे। कम पढ़े लिखे, छात्रों और युवतियों को झांसा दे एटीएम कार्ड बदल या जबर्दस्ती एटीएम कार्ड छीनकर वारदात को अंजाम देते थे। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार विगत दिनों बापट चौराहा, सुखलिया निवासी गुंजा साखरे के साथ एटीएम कार्ड लूट की घटना उस समय हुई थी जब वे मार्निंग वॉक से लौट रही थी। घटना के बाद आरोपितों ने नौ बार में 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहकीकात करते दो रामलोचन पांडे निवासी बहुरिया करकरा, सतना और नागेंद्र पांडे निवासी चक्रम डाटा भदोई उप्र को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास अलग अलग बैंकों के 57 एटीएम कार्ड मिले, जो धोखाधड़ी से लूटे लिए गए थे। डीसीपी के मुताबिक पुलिस आरोपितों तक सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ पहुंची । रिपोर्ट अनुसार गुंजा साखरे एटीएम से रुपये निकाल स्कीम-78 की तरफ जा रही थी वहीं पर आरोपितों ने उसे धमकाकर कार्ड छीन लिया था पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज निकाले तथा उन्हें खंगालती पुलिसकर्मी उस जगह पहुंच गए जहां आरोपितों ने अपनी बाइक खड़ी की थी। जैसे ही आरोपित बाइक उठाने आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इतने शातिर है कि वे मोवाइल का भी इस्तेमाल नहीं करते तथा कालिंग के लिए वाईफाई का उपयोग करते थे।पुलिस को उनके बैग से एक डोंगल मिला है। वहीं उन्होंने अन्य शहरों में भी वारदात करना क़ुबूल करते पुलिस को बताया कि वे बाइक से वारदात करने आते थे तथा जिस शहर में वारदात करते उसमें नहीं रुकते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर उनसे अन्य वारदातों तथा उनके साथियों के बारे में जानकारी निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *