जिले के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी – प्रिंस जैन

दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगामी 22 अप्रैल को प्रथम दमोह आगमन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के आतिथ्य में किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत व्यवस्था एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटें, ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल हो सके।
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह प्रवास युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई ऊर्जा देने का अवसर बनेगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण तैयारी में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर 22 अप्रैल को दमोह प्रवास पर रहेंगे। वह पन्ना से रात्रि विश्राम के बाद दमोह आयेंगे। जिनका कोटा कुंडलपुर, पटेरा, हिण्डोरिया, समन्ना, धरमपुरा, पुराना थाना, टॉकीज तिराहा, घंटाघर, अम्बेडकर चौराहा आदि जगह पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जायेगा़। बैठक में युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार महेंद्र राठौर, , जिला उपाध्यक्ष आदित्य राय कोषाध्यक्ष अनुराग नेमा सहित अन्य पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
