
दमोह। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के विरूद्द हिण्डोरिया पुलिस के द्वारा कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं श्रीमान एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में थाना हिण्डोरिया के द्वारा अवैध शराब के विरूध्द मुखबिर सक्रिय किये गये थे। थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया दिनांक 20.04.26 को थाना हिण्डोरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, जो कादीपुर – लुहर्रा तरफ से एक मो. साईकिल आ रही है जिस पर अवैध शराब आ रही है। उक्त सूचना की तस्दीक ग्वारी खेर माता मंदिर के पास मैन रोड पर की गई जो कादीपुर तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखी जिसे पुलिस स्टाफ के द्वारा रोकने का प्रयास किया जो पुलिस को देखकर गाड़ी के बीच में रखे दो चादरो में लिपटे सामान को छोड़कर भागने लगे जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया जो भो. साईकिल चालक पकड़ा गया एवं मो. साईकिल के पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अमित पिता धर्मेन्द्र सींग लोधी उम्र 24 वर्ष नि. वार्ड क्र. 09 हिण्डोरिया का होना बताया जिससे भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा जिसने भागे हुए व्यक्ति का नाम गौरव ठाकुर नि. हिण्डोरिया का होना बताया। मोटरसाईकिल के बीच मे रखे हुये लाल रंग के चादर एवं काले रंग के चादरो मे बंधे सामान को अलग-अलग खोलकर देखा गया जो लाल रंग के चादर में तीन पुड्ढे के कार्टूनों जिसमें देशी मदिरा मसाला शराब एवं काले रंग के चादर में चार पुढे के कार्टून में देशी मदिरा प्लेन शराब रखे होना पाये गये जो उक्त शराब परिवहन के संबंध में अमित ठाकुर से पूछताछ की गई जिसने उक्त शराब गौरव ठाकुर के साथ गौरव ठाकुर की बिना नंबर की काले रंग की होण्डा साइन मो. साईकिल से ग्राम मंहतपुर थाना दमोह देहात तक जाना एवं महतपुर में शास. शराब दुकान मुडिया थाना दमोह देहात के गढ़ीदार द्वारा उक्त शराब देना बताया। आरोपी अमित ठाकुर एव गौरव ठाकुर का उक्त कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से देशी शराब कुल शराब 350 पाव / 63 लीटर कीमती 36500 रू. एवं अवैध शराब परिवाहन में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की होण्डा साइन मो. साईकिल जिसका चेचिस नंबर ME4JC856HHMG148679 कीमती करीबन 40 हजार रू. कुल मशरूका 76500 रु. विधिवत जप्त की गई। आरोपी अमित लोधी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना हिण्डोपि. मे अपराध क्रमांक 142/26 धारा 34 (2), 42 आबकारी एक्ट 130/177(3), एमव्ही एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी गौरव ठाकुर एवं गढीदार शराब दुकान मुडिया की तलाश की जा रही है जिन्हे यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, सउनि रामकुमार ठाकुर, सउनि जागेश्वर साहू, आर दीपचंद अहिरवार, आर अमित की सराहनीय भूमिका रही।
