




दमोह:- संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना-03 के तहत स्थानीय शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं दमोह जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु स्कूली बच्चों के बीच यादगार रंगोली, चित्रकला, मेहंदी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर , प्राचार्य आरपी कुर्मी,एकता विश्वकर्मा, एडवोकेट वैभव नायक, मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीता मिश्रा, खुशबू तिवारी, नीता श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस संबंध में एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के जिला समन्वयक देवेंद्र दुबे ने संस्था एवं परियोजना के कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम ,द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को संस्था की ओर से मंच से पुरस्कृत किया गया। साथ ही संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा एक से 18 अक्टूबर 2024 तक चलाए गये सघन अभियान का जिला स्तर पर समापन किया गया । इस मौके पर बालिका प्रत्याशा शर्मा को संस्था की ओर से श्रीराम चरित मानस ग्रंथ भी भेट किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय खरे व्दारा किया गया। कार्यक्रम मे कार्यकर्ता सुजात खान, आशीष नामदेव, शिक्षक मुकेश विश्वकर्मा नीतेश डिम्हा, सीमा डिम्हा, रेखा, राकेश शर्मा,मुग्धा ,प्रतिभा, प्रशांत जैन आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यकर्ता सुजात खान द्वारा किया गया।
