प्रदर्शन..दमोह पन्ना मार्ग पर प्रदर्शन..राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन


हटा /मप्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के अधिकार छीनने के आरोप और जनविरोधी नीतियों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के आव्हान पर कांग्रेसियों ने आज बनगांव में चक्काजाम प्रदर्शन किया..कांग्रेस नेता अलोकबर्धन सिंह हजारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बनगांव में सड़क पर सांकेतिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया.. चक्काजाम प्रदर्शन से हटा- दमोह-पन्ना स्टेट हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा ..
प्रदर्शन की खबर के बाद हटा थाना पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पँहुची और प्रदर्शन करने वाले लोगो से चर्चा की प्रदर्शन बन्द करने की अपील की..कांग्रेस द्वारा प्रदेश के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी को सौंपा!
जिसमें ग्राम पंचायतों और सरपंचों के अधिकार बढ़ाने, पर्याप्त विकास कार्यो के लिए सरकार राशि प्रदान करे ताकि समुचित विकास हो,कांग्रेस नेता आलोक वर्धन सिंह हजारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों के अधिकारों को वापिस देने की मांग की थी जिसके तारतम्य में आज ग्राम पंचायत बनगांव के ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण चक्काजाम प्रदर्शन किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान कुँ आलोक वर्धन सिंह हजारी ,कन्नूर सिंह लोधी ,धर्मेंद्र सिंह लोधी ,कल्याण सिंह अकील बाबा वर्धन सिंह हजारी,गोवर्धन कुशवाहा,पुष्पेन्द्र विश्कर्मा बाबा आदि लोगो की उपस्थिति रही !
