Spread the love

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि – अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा कि मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के एईएन जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और एलएनटी कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए। मामला एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है। जवाहर नगर थाने के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *