Spread the love

करणी सेना पदाधिकारी के साथ पहुंची थाने, कराई एफआईआर
इन्दौर। दुष्कर्म कर विडियो बना ब्लेकमैल करते धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के एक सनसनीखेज मामले में करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम युवक लकी उर्फ सोहेल खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता से सोहेल खान ने नौकरी दिलाने का झांसा दे दोस्ती की, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिए पहचान आरोपी लकी उर्फ सोहेल पुत्र रईस खान, निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी से हुई थी। पहचान बढ़ने के बाद उनकी पहली मुलाकात 56 दुकान पर हुई, जहां सोहेल ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।‌ युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद 20 दिसंबर 2023 को आरोपी तिलक नगर स्थित उसके घर पहुंचा। उस समय घर में कोई नहीं था। इस दौरान उसने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया। मार्च 2024 में सोहेल उसे अजमेर ले गया, जहां उसके साथ जबरन धार्मिक क्रियाएं करवाई।

दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया…………..अजमेर ले गया, जहां उसके साथ जबरन धार्मिक क्रियाएं करवाई

युवती ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2024 में वह गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी। पीड़िता के अनुसार उस पर धर्म परिवर्तन कर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया। यही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास ले जाया गया, जहां अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां भी करवाई गईं। परेशान हो कर उसने करणी सेना के पदाधिकारियों मानसिंह राजावत, लक्की बाहुबली और रक्षा शुक्ला से संपर्क किया वे उसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे जहां से पलासिया थाना पहुंच मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी सोहेल की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *