Spread the love

इन्दौर। अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसका विडियो बना उसे वायरल करने की धमकी दे उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने वाले भाई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।‌ मामला ग्रामीण मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाकूखेड़ी का है। जहां आरिफ अब्बास पटेल नामक युवक ने अपनी मौसेरी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करते यह घृणित कृत्य किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी आरिफ रिश्ते में उसकी मौसी का बेटा है और घर में उसका लगातार आना-जाना था। इसी का फायदा उठाकर वह 20 अप्रैल को उसे बहाने से अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार डराता रहा। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसने डराते हुए बाद में कई बार उसके साथ गलत काम किया। जब उसकी सगाई की तैयारी होने लगी तो आरिफ उसे फोन पर जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। डर और बदनामी के कारण पहले तो वह चुप रही फिर परिजनों को पूरी बात बता पिता और चाचा के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *