Spread the love

हटा । कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देशानुसार 19 जून को अनुभागीय अधिकारी हटा के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा हटा नगर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच दल में जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित सोमी केमिस्ट, कल्प मेडिकल स्टोर, आनंद मेडिकल स्टोर एवं बजरंग मेडिकल का निरीक्षण किया गया। वहीं श्री बजरंग मेडिकल, सरकार मेडिकल एवं अध्या श्री मेडिकल चंडी जी वार्ड हटा मौके पर बंद पाए गए। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स में वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शेड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन तथा प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।      निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ दुकानों में दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड अपूर्ण मिले। इन अनियमितताओं के संबंध में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने कहा यदि संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

***************************************************************************************

चरहाई बाजार स्थित होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण

दमोह :   कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रनेह में नया बाजार स्थित गुड्डा चौरसिया होटल से खराब खोवा,मीठा एवं समोसा को विक्रय किए जाने की सी एम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रनेह में गुड्डा चौरसिया होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित समोसा, खोवा, मावा बर्फी एवं रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित त्रिभुवन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के नमूने जांच हेतु लिए गए। त्रिभुवन ट्रेडर्स के पास तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती की होलसेल फूड एजेंसी है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *