
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात में दिनांक 13.06.2026 को एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित गौतम थाना प्रभारी दमोह देहात के नेतृत्व में चौकी नरसिंहगढ़ प्रभारी रोहित द्विवेदी एवं चौकी नरसिंहगढ़ स्टाफ द्वारा हत्या के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर ग कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । उक्त मामले में 02 आरोपियों को पूर्व में ही पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम – भूरा उर्फ इमरत रैकवार पिता बबलू रैकवार निवासी मागंज वार्ड क्रमांक 05, थाना कोतवाली, जिला दमोह। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी – निरीक्षक अमित गौतम थाना प्रभारी दमोह देहात, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, प्रधान आरक्षक राधेश्याम परिहार, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद, आरक्षक नीलेश सिंह, अनुरुद्ध सिंह, कमल, कमलेश पटेल, आरक्षक आशुतोष नामदेव एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश,सौरभ,मयंक,रोहित उपस्थित रहे।
