
भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा के उप चुनाव हेतु पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को टिकट देकर सबको चौंका दिया है । कल तक भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य दावेदार माने जा रहे थे और लगभग उनका नाम फाइनल होने की भी चर्चा चल रही थी उन्होंने नामांकन फार्म भी खरीद लिया था और माना जा रहा था कि आगामी 13 जुलाई को नरोत्तम मिश्रा नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं । लेकिन शुक्रवार शाम को पार्टी आलाकमान ने जो सूची जारी की उसमें आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा की गई है इस घोषणा के बाद से ही दतिया में बवाल शुरू हो गया है । भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम भेज दिया है
संघ की पृष्ट भूमि से संबंध रखने वाले आशुतोष तिवारी पूर्व में सागर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके है। बाद में संभागीय संगठन मंत्री का पद समाप्त होने पर उन्हें मध्यप्रदेश गृह निर्माण और अघोसरंचना मंडल का अध्यक्ष(केबिनेट मंत्री दर्जा) बनाया गया था। वर्तमानमें आशुतोष तिवारी प्रदेश भाजपा संगठन में सभी मोर्चा के प्रभारी का दायित्व निभा रहे है। आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी मैदान संभाल लिया था। आमसभा के जरिए वे लोगों से जुड़ रहे हैं। अब तक वे दो सभा कर चुके थे। इनमें गलतियों पर माफी भी मांगी थी।
