Spread the love

भोपाल निवास पर राम मंदिर के चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों के प्रवेश निषेध का एक बैनर लगाया
भोपाल । अयोध्या के राम मंदिर में चढावा चोरी के बाद इससें आहत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर उज्जैन से राम लला मंदिर अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। यात्रा गैर राजनैतिक होगी। चढावा चोरी से आहत दिग्विजय सिंह ने अपने भोपाल स्थित निवास के बाहर राम मंदिर के चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों के प्रवेश निषेध का एक बैनर लगाया। इस बैनर में लिखा है कि हमारी आस्था के प्रतीक भागवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश के द्वारा दिए गए चंदा के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरीे निवास पर प्रवेश निषेध हैं।
दिग्विजय ने शुक्रवार को अपने निवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जिस प्रकार से चंदा चोरी व्हीएचपी और आरएसएस के संगठनों ने किया। उसी प्रकार हमारे महाकाल के मंदिर के निकट एक बहुत ही कीमती भूमि सुदरलाल पटवा ने आरएसएस के एक न्यास को दे दी इसके बाद जब मेरी सरकार आई तो उस पर आपत्ति हुई। उन्होंने कहा कि उसका पूरा रिकार्ड हमारे पास है। सिंह ने कहा कि वहां आरएसएस ने अपना रेस्ट हाऊस बना लिया। वहां आरएसएस की पाठशाला सरस्वती शिशु मंदिर चलती है उसे तोड़कर सौ कमरों का होटल बना रहे है। वहां जो ठहरता है उसें व्हीआईपी दर्शन ऑटोमेटिक मिल जाते है। वहां से जो चंदा वसूली हो रही है उसका यह संगठन दुरूपयोंग कर रहे है। उसकी भी हम जांच की मांग करेंगे इस लिए मैं उज्जैन से लेकर अयोघ्या तक पदयात्रा शुरू करूंगा जो गैर राजनीतिक होंगी कोई इसमे पार्टी का ढंडा नही होगा इसमें वह लोग शामिल हो सकते है जिनेंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। इसकं साथ ही सभी पार्टी के लोग चंदा चोरों के खिलाफ इस यात्रा में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *