Spread the love

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, जिससे राज्य से सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद खबर के सामने आते ही राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जबकि मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित गृह विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल जीबी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मुख्यालय के भीतर घटना के तुरंत बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सूत्रों से पता चला हैं कि उन्होंने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मई 2025 से त्रिपुरा के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे धनखड़ ने सीबीआई, बीएसएफ और संयुक्त राष्ट्र मिशन जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी थीं। इतने शीर्ष पद पर बैठे एक अनुभवी अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *