
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों के बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। 2 अगस्त को ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल और छाया ग्रह राहु के मिलन से एक अत्यंत शुभ नवपंचम योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना बताती है कि यह विशेष खगोलीय स्थिति कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे उन्हें अचानक धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
ज्योतिष में नवपंचम योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं। मंगल और राहु के प्रभाव से बनने वाला यह योग जातकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पराक्रम का संचार करता है। इसके फलस्वरूप रुके हुए कार्य गति पकड़ते हैं, कारोबार में विस्तार होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि आकस्मिक धन लाभ लेकर आएगी
इस शुभ योग का सर्वाधिक लाभ जिन चार राशियों को मिलेगा, उसमें मेष राशि के जातक सबसे आगे हैं। उनके साहस में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और अटका हुआ धन वापस आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि आकस्मिक धन लाभ लेकर आएगी। निवेश के लिए समय अत्यंत अनुकूल है और व्यापारियों को बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर शानदार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। अंत में, सिंह राशि के लोगों के लिए नवपंचम योग आय के नए द्वार खोलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के अवसर मिलने और पुराने निवेश अब भारी मुनाफा दे सकते है। जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। यह अवधि इन राशियों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी।
