Spread the love

एक थाने में खुद को प्रायवेट टीचर और दूसरे में वकील बताया

मारपीट, तोड़फोड़ के पॉच मामलो में आरोपी है महिला

लव जिहाद के दो मामलो में गवाह है, फर्जी अफसर बनकर लूट करने वाली पवित्रा
भोपाल। बदमाश के गिरोह के साथ मिलकर खुद को क्राइम ब्रांच की फर्जी अफसर बताकर युवक से सोने की चैन लूटने वाली पवित्रा के खिलाफ शहर अलग-अलग थानों में मारपीट के 5 मामले पहले से दर्ज हैं। इतना ही नहीं, भोपाल में बीते दिनो सामने आये लव जिहाद के दो चर्चित मामलों में पवित्रा पीड़ित पक्ष की ओर से गवाह भी है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट करने वाली महिला आरोपी पवित्रा लालजी पिता मुकेश लालजी (31) निवासी एमआईजी 8/8 गीतांजली काम्पलेक्स माता मंदिर, थाना टीटी नगर के खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस ने डीएंडडी बार के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोप है की बार बंद होने के बाद बीयर न मिलने पर पवित्रा ने मैनेजर के सिर पर गिलास मार दिया था। वहीं बैरागढ़ इलाके के हलालपुर में व्यापारी अमित तलरेजा के साथ फैजान उर्फ मछली ने पवित्रा और ईशा सोनी के साथ मिलकर व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उसकी कार के कांच तोड़े थे। तीसरी शिकायत ऐशबाग थाने में दर्ज है। एक युवती ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके द्वारा दोस्ती तोड़ने से नाराज माज अंसारी ने अपनी मुंहबोली बहन पवित्रा और साथी राबिन राय के साथ मिलकर रोशन अस्पताल के पास उसे डंडे-घूंसों से पीटा। वहीं हबीबगंज थाने में सीहोर की रहने वाली आयुषी शर्मा नामक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी शिवानी पटेरिया, खुशी पांडेय, पवित्रा और ईशा सोनी ने उसके साथ मारपीट कर धमकी दी है। एमपी नगर पुलिस ने भी आयुषी, पवित्रा और रॉबिन पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने एक युवती और उसकी बहन के साथ धक्का-मुक्की करते हुए छेड़छाड़ कर धमकी दी है।

लव जिहाद के दो मामलो में है गवाह
पॉच मामलो में आरोपी होने के साथ ही पवित्रा लव जिहाद और दुष्कर्म के दो मामलो में गवाह भी है। पहला मामला कोहेफिजा थाने में दर्ज दुष्कर्म और लव जिहाद का है। पवित्रा ने पुलिस को बताया कि
खुद को वकील बताते हुए कहा की वह पीड़िता के भाई की परिचित है। उसके भाई ने बताया था कि आरोपी औसाफ और माज ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और ब्लैकमेल कर रहे हैं। वहीं श्यामला हिल्स थाने में दर्ज प्रकरण में पवित्रा ने गवाही देते हुए पुलिस केा बताया की वो प्राइवेट टीचर है, और पीड़िता की मां उसकी परिचित है। उसने बताया था कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पवित्रा उसके परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीड़िता ने हाल में खुदकुशी कर ली है।

युवक पर तस्करी का आरोप लगाकर लूटी थी चैन
गौरतलब है की बीती 4 अगस्त को मिसरोद पुलिस ने आरोपी महिला पवित्रा लालजी सहित उसके तीन साथियो अरशद, फरहान और अरशद को गिरफ्तार किया था। पवित्रा ने खुद को क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बताते हुए अभिषेक राजपूत पिता मूलसिंह राजपूत (22) निवासी शिवा व्हिसप्रिंग वुड्स सलैया पर ड्रग् तस्करी का आरोप लगाते हुए सोने की चैन लूट ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *