सेंकड पीएम रिर्पोट और अधिकारियों की कॉल डिटेल पर सवाल

आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला और बेटे समर्थ पर है दहेज प्रताड़ना का आरोप
भोपाल । मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट में दोनों आरोपियों, सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने जांच के दौरान करीब 150 गवाहों से पूछताछ की। चार्जशीट और दस्तावेजों की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी हो रही है। सीबीआई ने दोनों आरोपियो पर बीएनएस की धारा 80 (2) यानी दहेज हत्या, धारा 85 यानि पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता, धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाना, 3 (5) दहेज के लेनदेन के अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 लगाई है।
सेंकड पीएम रिर्पोट और अधिकारियों की कॉल डिटेल पर सवाल
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा का कहना है की जॉच एंजेसी द्वारा पेश की गई चार्जशीट में क्रूरता के आरोपों की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा ट्विशा के शव का दूसरी बार पीएम करने के बाद 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट पर आशीष शर्मा का कहना है की दूसरे पोस्टमॉर्टम के संबंध में चार्जशीट के शुरुआती संक्षिप्त दस्तावेजों में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। मुख्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद स्थिति साफ होगी। आशीष ने मामले से जुड़े अधिकारियों की दो-तीन दिन की फोन कॉल डिटेल की जांच की मांग भी की है, जिससे यह पता लग सके कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश हुई या नहीं।
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
गौरतलब है की ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्स से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे।
