Spread the love

सतना। लोकायुक्त रीवा ने बुधवार को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कृष्ण चंद्र शर्मा (के.सी. शर्मा) को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोंच लिया।
लोकायुक्त के अनुसार शिकायतकर्ता सिद्धार्थ ओझा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नागौद शाखा में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। उनके कार्यक्षेत्र में पटवारा, रीछुल और दुरेहा समितियां आती हैं। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2025-26 में करीब 32,300 क्विंटल धान की खरीदी की थी।आरोप है कि धान खरीदी के कमीशन के नाम पर आरोपी CEO द्वारा शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत नहीं देना चाहते शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 3 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 96 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सामने आया। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।19 अगस्त 2026 को टीम ने प्रेम नगर स्थित किराए के मकान में कार्रवाई करते हुए कृष्ण चंद्र शर्मा को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *