Spread the love

हैकर्स ने वेबसाइट पर खतरनाक कोड इंजेक्ट किया, क्रिप्टो वॉलेट, बैंक डिटेल्स की चोरी ……..

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड और भरोसेमंद वेबसाइट को हैकर ने निशाना बनाया है। साइबर अटैक की चपेट में जूम, बीबीसी, सीएनएन, आईकेईए, एचएसबीसी, सेल्सफोर्स और गिटलैब जैसी 178 संस्थानों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि हैकर्स ने किसी भी कंपनी के सिस्टम को हैक नहीं किया है, बल्कि एक थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। सोमवार को एक मामला सामने आया, जहां इस साइबर अटैक में हैकर्स ने वेबसाइट पर एक खतरनाक कोड को इंजेक्ट किया है। यह कोड यूजर्स के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का एड्रेस बदलने की काबिलियत रखता है, साथ ही पेमेंट की जानकारी चुरा सकता था और ब्राउजर की कुकीज व स्क्रीनशॉट्स तक को हासिल कर सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन और आईपेड यूजर्स को निशाने बनाने के लिए इसमें एक्सप्लॉइट किट भी शामिल थे। इस साइबर अटैक में क्रिप्टोकरेंसी की चोरी भी कंफर्म हो चुकी है। अटैकर्स ने वॉलेट में क्रिप्टो ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं। साइबर अटैक के इस पूरे हमले में ऑटिमिजेली वेब प्लेटफॉर्म की भूमिका का खुलासा हुआ है। ऑटिमिजेली वेब असल में कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स को टेस्टिंग की सुविधा देता है। इसके लिए वेबसाइट पर जावास्क्रिप्ट का एक स्निपेट लोड किया जाता है।

प्रोजेक्ट जावास्क्रिप्ट में अपना खतरनाक डोल इंस्टॉल किया……

हैकर्स ने स्निपेड के इस हिस्से में प्रोजेक्ट जावास्क्रिप्ट में अपना खतरनाक डोल इंस्टॉल किया है। खास बात यह है कि वेबसाइट का बाकी कोड नहीं बदला गया है। खतरनाक मैलवेयर ऑटिमिजेली के आधिकारिक सीडीएन डोमेन से लोड हो रही थी। करीब 178 संगठनों की वेबसाइट्स इस अटैस से प्रभावित हुईं हैं, जिनमें ऑटिमिजेली की वेबसाइट्स ही शामिल थी। हैकर्स ने मैलवेयर में स्किमिंग का फीचर भी शामिल किया था। यह वेबसाइट पर भरे जाने वाले पेमेंट फॉर्म और ऑनलाइन रिक्वेस्ट को मॉनिटर करता था। मैलवेयर का मकसद यूजर के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जानकारी को चोरी करना था, जिसमें कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी डेट और सीवीवी नंबर शामिल है। हैकर्स को तीनों जानकारी मिलते ही वह उन्हें हैकर्स के सर्वर पर भेज देते थे। इसके लिए नेविगेटर, सेंडबीकन तकनीक का इस्तेमाल किया था। हैकिंग के इस मामले से यह पता चलता है कि अगर आप किसी ऑफिशियल पोर्टल के जरिए भी रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं, तो रिसीवर का नाम, आईडी आदि को डबल चेक जरूर करें। ऐसा करने से अपनी रकम को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *