
अशोकनगर। दिवाली पर्व की खरीददारी बढऩे से शहर के प्रमुख मार्ग ओर चौराहो पर त्योहारी समान ओर फल बेचने वाले छोटे दुकान दार सडक़ो और चौराहों को घेर कर अपनी दुकान लगाते हैं जिससे शहर के गांधी पार्क स्टेशन रोड, इंद्रा पार्क मिलन तिराहे सहित ईसागढ़ रोड और विदिशा रोड की सडक़ो से आवागमन प्रभावित होते देख नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने गांधी पार्क पहुंच कर ठेले वालो ओर छोटे दुकान दारो से रास्ते छोड़ कर ठेले अथवा दुकानें लगाने की अपील की है ताकि वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशान न होना पड़े।
शहर के बाजारों में इन दिनों दिवाली पर्व की रौनक दिनों दिन बढ़ रही है जिससे गांधी पार्क सहित मेन मार्केट तथा स्टेशन रोड आदि पर बाजार आने वाले लोगो की भीड़ में इजाफा हुआ है त्योहारी सीजन को दृष्टि गत रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने बाजार के भीड़ भरे स्थलों पर पहुंच कर दुकान दारी कर रहे लोगों से रास्ता छोड़ कर व्यवस्थित तरीके से दुकानों को दीपावली पर्व तक लगाने की बात कही है ताकि फुटकर दुकान दारो का भी समान लोग खरीद कर उनकी दुकानों पर पहुंच सके तो बही दो पहिया वाहन के साथ पैदल राहगीर भी सुगमता से आवागमन को बहाल रखा जा सके इस दौरान नपा अध्यक्ष श्री मनोरिया तथा नगर पालिका की टीम द्वारा ठेले लगाने वालो तथा सडक़ पर बैठ कर दुकान चलाने वालों को त्यौहार के इस सीजन में सडक़ो और चौराहों में किनारों पर अपने कार्य कर शहरी व्यवस्था में यातायात की सुगमता में चर्चा कर रास्तों को छोड़ कर कार्य करने की व्यवस्था दी है। बाजार के व्यवस्थीकरण में श्री मनोरिया के साथ नपा कर्मचारी भी साथ रहे।
