
दमोह वासियों से अपेक्षा इन प्रयासों में हम सबका सहयोग देंदमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्वच्छता को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जिसमें दमोह के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न अलग-अलग प्रोफेशनल और व्यापारिक एसोसिएशन्स के प्रतिनिधि शामिल हुये। इस आयोजित बैठक में एक-एक व्यक्ति इसमें सम्मिलित था सभी ने स्वच्छता के ऊपर सुझाव दिए और यह सुझाव दोनों-तीनों तरह के थे, जागरूकता और प्रचार-प्रसार से संबंधित, जुर्माने और पेनल्टी से संबंधित थे । तीसरा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से संबंधित और रेगुलर मॉनीटरिंग से संबंधित ऐसे अलग-अलग विषयों के ऊपर कई सारे बहुत महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन्हे नोट किया गया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यह तय किया है कि अब इन पर काम शुरू करना बहुत आवश्यक है, तो दीपावली के बाद से इन पर काम शुरू कर रहे हैं और इसका एक कैलेंडर बनाया जा रहा है जो कि 2-3 दिन में तैयार कर लिया जायेगा और फिर उस कैलेंडर के साथ इस पर एक सुनियोजित तरीके से काम शुरू किया जायेगा।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बहुत खुशी है कि दमोह के सामाजिक संगठन और बाकी गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सभी ने एक मत से इस बारे में आश्वस्त किया है कि वह सब जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि उन सभी की बदौलत इस जंग को जीत पाएंगे, तो मैं उन सब का बहुत आभार व्यक्त करता हूं और मैं सभी से आह्वान करता हूँ कि यह दीपावली के बाद हम जो शुरू कर रहे हैं, यह एक बड़े संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं कि दमोह का नाम अब देश के स्वच्छ शहरों में सबसे स्वच्छ शहरों में आए। इसी के लिए हम छोटे-छोटे कदम बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से अपेक्षा है कि आप सब इन प्रयास में हम सब का सहयोग देंगे।
