Spread the love

मैजिक बॉक्स से परखी गई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा दमोह शहर में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर दमोह जिले के समस्त उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपयोग के लिए प्राप्त हो सके इस हेतु निरीक्षण कार्यवाही में दमोह शहर में स्टेशन चौराहा स्थित श्री नारायण स्वीट्स से नारियल बर्फी, दूध पेड़ा एवं सेव नमकीन, गुप्ता स्वीट्स से बेसन लड्डू, मावा कतली, रोज रोल स्वीट एवं दूध का हलवा के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से खोवा, दूध, फूड कलर, मिठाईयां एवं नमकीन की ऑन द स्पॉट जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *