Spread the love

मांग पूरी न होने पर तीन दिवसीय धरने की दी चेतावनी

दमोह – भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर महाकाल ढाबा संचालक श्रीमति रश्मि (सरपंच) पति अजय यादव निवासी ग्राम कुम्हारी ग्राम पंचायत कुम्हारी तहसील पटेरा जिला दमोह (म.प्र.) के विरूद्ध में एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुजान सिंह ने कहा कि समस्त भगवती मानव कल्याण संगठन एवं ग्रामवासी कुम्हारी के लोग की यह मांग है कि ग्राम पंचायत कुम्हारी की सरपंच, सरपंच पति अजय यादव व उनके देवर दीपू यादव द्वारा गलत व अवैधानिक तरीके से कार्य किये जा रहे है जैसे कि अवैध शराब का क्रय-विक्रय किया जाता है। एवं शासकीय कार्यों में गलत तरीकों से योजनाओं का गलत उपयोग किया जाता है। सरपंच श्रीमति रश्मि यादव एवं उनके देवर दीपू यादव, द्वारा अलग-अलग तीन जगहों पर अवैध शराब का विक्रय किया जाता है जिसमें पति जो कि पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पदस्थ उनके द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये इस कार्य में सहयोग किया जाता है। यह कि दिनांक 24.10.2024 को सरपंच पति अजय यादव की गाड़ी से 20 पेटी अवैध शराब (लाल मसाला) थाना पटेरा अंतर्गत ग्राम बिलगुवां में पकड़ी गई और उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। वही कुम्हारी थाना अंतर्गत महाकाल ढाबा में सुबह लगभग 09-10 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकत्ताओं को जानकारी मिली की महाकाल ढाबा एवं महाकाल ढाबा के पास बने नीले चद्दर टीनशेड में से अवैध शराब बरामद की और पुराना महाकाल (यादव) मांसाहारी ढाबा नाम श्रीमति रश्मि यादव सरपंच के नाम से संचालित किया जा रहा है। तब भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी और आबकारी विभाग को जानकारी दी यहां अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। तब कुछ ही देर बाद कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा के पास नीले चद्दर टीनशेट में पंचनामा प्रक्रिया कर ताला तोड़ा तो 10 पेटी लाल मसाला, 1 पेटी प्लेन, 1 पेटी आई. वी. इंग्लिश बॉटल जप्त की। इसके बाद कार्यवाही पूर्ण कर महाकाल ढाबा की पुलिस एवं आबकारी द्वारा तलाशी ली तो 39 पाव लाल मसाला के और 36 पाव प्लेन के मिलें। यह कि इसके बाद पुलिस एवं आबकारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मांसाहारी महाकाल ढाबा कटनी रोड से 13 पेटी लाल मसाला जप्त की वही ढाबा के पास बने नये मकान में भी 9 पेटी लाल, 8 पेटी प्लेन एवं 35 अद्दी आई.वी. इंग्लिश जप्त की गई। जिसमें संगठन के लोगो को अलग-अलग कार्यवाही आबकारी अधिनियम 34 (2) में संगठन के कार्यकर्त्ताओं को साक्षी बनाया गया। और थाना द्वारा कहां गया कि हम इसकी जांच कर जिसके नाम से ढाबा और जमीन होगी उनके खिलाफ हम कार्यवाही करेगे। यह कि उपरोक्त जितनी भी जगहों पर शराब पकड़ी गई वह सारी जमीन महाकाल ढाबा सहित श्रीमति रश्मि यादव सरपंच स्वयं की है और उनके द्वारा ही इनका संचालन किया जाता है।

 हम सभी की यह मांग है कि सरपंच श्रीमति रश्मि यादव के नाम से एफ.आई.आर. दर्ज की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *