Spread the love

दमोह : प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में “राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह” आज 25 अक्टूबर 2024 को प्रात: 11 बजे से स्वर्ण जयंती हॉल आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने बताया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के शिक्षकों में दमोह जिला अंतर्गत चयनित शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया दमोह की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *