

दमोह। वर्षों से किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने – कलेक्टर महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन। सरोज जैन पत्नि श्री ज्ञानचंद जैन के नाम से प्लाट है, जिनके पुत्र राकेश जैन है जो, नया बाजार नं – 01 लहरी गली दमोह तहसील व जिला दमोह में निवास करते है, उक्त सरोज जैन के पुत्र राकेश जैन द्वारा गली में अतिक्रमण किया गया है, जो गली 8 फुट चौड़ी थी अब वह लगभग 3 फुट चौडी ही रह गई है, जिससे वार्ड वासियों को आने-जाने में परेशानी होती है साथ ही आपातकालीन स्थिति में गली से एम्बूलेंस व अन्य वाहन के आने-जाने के लिये रास्ता नहीं है, जिससे वार्ड वासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह कि सरोज जैन के पुत्र राकेश जैन द्वारा अपने स्वामित्व से अधिक जगह पर अवैध तरीके से निमार्ण कर अतिक्रमण किया गया है जिससे गली की चौडाई कम हो गई है उक्त अतिक्रमण हटाने हेतु जब भी वार्डवासियों द्वारा आवेदन किया जाता है तब प्रशासन के समक्ष अतिक्रमणकारीयों के समर्थन में राजकुमार जैन, संजीव जैन व दीपक जैन द्वारा अपने घरों की महिलाओं सहित प्रशासनिक अमला द्वारा जाँच किये जाने पर व्यक्तिगत विवाद कर जाँच में बाधा उत्पन्न किया जाना व हम आवेदकों के विरुद्ध झूठी कार्यवाही की जाती है जिससे भविष्य में आवेदकों के साथ कोई भी बड़ी अप्रिय घटना होने की साजिस व आशंका हो सकती है। पूर्व में भी इस संबंध में आवेदकों द्वारा एस०डी०एम० को दिनांक 08/04/2024 को लिखित व मौखिक आवेदन दिया गया था, व ई-मेल, 181 सीएम हेल्प लाईन व अनुविभागीय अधिकारी महोदय दमोह के समक्ष शिकायत की गई है परन्तु आज दिनांक तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हो सका है जिस कारण से राकेश जैन के अतिक्रमण करने के हौसले बड़े हुए है। अतः निवेदन है कि उक्त आवेदन को स्वीकार कर अतिक्रमण करने वालों व उनके समर्थकों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे आवेदको की आवागमन में हो रहीं समस्याओं का निराकरण हो सके।
