

हटा । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दीपावली के त्यौहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हटा नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। हटा नगर में निरीक्षण की कार्यवाही में बड़ा बाजार स्थित गफलू स्वीट्स से खोवा, दूध बर्फी, रामनारायण स्वीट्स से खोवा पेड़ा, शंकर गुजरात स्वीट्स से पिस्ता बर्फी एवं खट्टा मीठा नमकीन, आजाद वार्ड स्थित मुन्ना नेमा स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं पिस्ता बर्फी एवं न्यू बजरंग स्वीट्स से मिल्क केक के नमूनें जांच हेतु लिए गए। जांच के दौरान गफलू स्वीट्स, रामनारायण स्वीट्स एवं मुन्ना नेमा स्वीट्स के परिसर में संग्रहित 2.46 क्विंटल बाजार मूल्य 45 हजार 900 रुपए का एक्सपायरी डेट कंपनी पैक्ड बी.सी. ब्रांड रसगुल्ला, रसभरी, मिल्क केक एवं बर्फी को नियमानुसार जब्त करके मौके पर विनष्टीकरण करवाया गया। इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
