
प्रधान बोले-जीवों की रक्षा के लिए प्रेरित कर रहा
अबोहर। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस को अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के युवा मोर्चा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। लॉरेंस के खिलाफ देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी सहित कई राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। मगर फिर भी समाज ने लॉरेंस को अध्यक्ष पद से मनोनीत किया है। इसका फैसला 20 अक्टूबर को पंजाब के अबोहर स्थित बिश्नोई मंदिर में हुई मीटिंग में लिया गया। मीटिंग के बाद पदाधिकारियों ने एक पत्र जारी किया। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला समेत एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के मर्डर में उसका नाम है।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने कहा कि लॉरेंस हमारे नौजवानों को नशे से दूर करने का काम कर रहा है। साथ ही हमारे समाज में वन्य जीवों का अपना ही एक बड़ा महत्व है। ऐसे में लॉरेंस वन्य जीवों की रक्षा के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहा है।
