Spread the love

दमोह! मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन की ज़िला दमोह इकाई के ज़ेरे एहतेमाम वरिष्ठ कवि/शाइर सत्यमोहन वर्मा के निज निवास प्रांगण में एक शानदार और बहुत ही ख़ूबसूरत हिंदी कविताओं और ग़ज़लों का आयोजन किया गया, जिसमें ज़िले के कवियों एवं शाइरों ने काव्य पाठ करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौक़े पर मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री अभिषेक वर्मा का सम्मान किया गया।
काव्य गोष्ठी में पिम्मी परिहार, शोएब ख़ान, एडवोकेट इरफ़ान उस्मानी, मानव बजाज, राजीव अयाची, अभिषेक वर्मा, अदीब दमोही, अमर सिंह राजपूत, नरेंद्र दुवे, उस्ताद हाजी ताहिर दमोही, रमेश तिवारी,मोहित जैन सर (एस.डी.एम.), नारायण सिंह ठाकुर (वरिष्ठ पत्रकार), किशोर तिवारी केशू गुरूजी, आदरणीय सत्यमोहन वर्मा और डॉ. रघुनंदन चिले साहिब शिरकत की और प्रोग्राम को कामयाब बनाया। एक बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रघुनंदन चिले ने की, सफल संचालन रमेश तिवारी ने किया और मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के दमोह ज़िला इकाई के सचिव मानव बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *